Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में भाजपा की रैली को लेकर हावड़ा ब्रिज पर हंगामा

पुलिस का कहना है कि हावड़ा ब्रिज पर किसी भी तरह के जुलूस या प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। इसी कारण जुलूस को वहीं रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिसकर्मी लगातार समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण बनी रही।

24 Dec 2025

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में भाजपा की रैली को लेकर हावड़ा ब्रिज पर हंगामा

कोलकाता। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुधवार को हावड़ा ब्रिज तक निकाले गए विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस की रोक-टोक के विरोध में प्रदर्शनकारी हावड़ा ब्रिज पर ही बैठ गए, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस घटना के कारण ब्रिज पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

पुलिस का कहना है कि हावड़ा ब्रिज पर किसी भी तरह के जुलूस या प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। इसी कारण जुलूस को वहीं रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिसकर्मी लगातार समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण बनी रही। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया गया है कि बांग्लादेश में दिपु दास की हत्या के विरोध में भाजपा ने पहले से तय कार्यक्रम के तहत हावड़ा ब्रिज तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार, जुलूस को हावड़ा ब्रिज से पहले तक ही अनुमति दी गई थी, क्योंकि कोलकाता और हावड़ा सहित कई जिलों को जोड़ने वाला यह पुल अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद बुधवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता हावड़ा ब्रिज पार कर जुलूस आगे ले जाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पुलिस बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले, मंगलवार को बेकबागान में ‘हिंदू जागरण’ के आह्वान पर बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमीशन के घेराव के दौरान भी तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। उस समय भी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की थी और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई थी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। बाद में पुलिस ने उस प्रदर्शन को अवैध घोषित कर स्थिति को सामान्य किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में भाजपा की रैली क
पुलिस का कहना है कि हावड़ा ब्रिज पर किसी भी तरह के जुलूस या प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। इसी कारण जुलूस को वहीं रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News